एपीजे अब्दुल कलाम

Ashish Ashatkar
0

हेलो मेरे प्यारे दोस्तों, आपके लिए प्रस्तुत है, भारत के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन परिवर्तन करने वाले प्रेरणादायक विचार।

इससे पूर्व उनके संबंध में उनका संक्षिप्त जीवन परिचय पर नजर डालते हैं... 


संक्षिप्त जीवन परिचय:


एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था।


उन्होंने वर्ष 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह भारत के प्रथम गैर राजनीतिक राष्ट्रपति थे।


उनका जन्म 15 अक्टूबर 1935 को रामेश्वरम तमिलनाडु में हुआ जो कि द्वीप जैसा छोटा सा शहर है।


उन्होंने 1962 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में प्रवेश किया तथा भारत का प्रथम स्वदेशी उपग्रह एसएलवी तृतीय प्रक्षेपास्त्र बनाने का कार्य किया।


उनके द्वारा रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के समीप स्थापित किया गया था। इसके साथ ही भारतीय भारत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब में शामिल हुआ।


उन्होंने भारत को अग्नि एवं पृथ्वी जैसी पांच स्वदेशी मिसाइल का निर्माण किया।


उन्हें वर्ष 1981 में पद्म भूषण 1990 में पद्म विभूषण तथा 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रमुख विचार: 

हमें इससे पूर्व कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।


सपने वह नहीं होते जो हम नींद में देखते हैं बल्कि वह होते हैं जो हमारी नींद ही उड़ा दे।


व्यक्ति जो महान सपने देखते हैं उनके महान सपने हमेशा पूर्ण होते हैं।


शिक्षा देना एक महत्वपूर्ण तथा महान पेशा है जो व्यक्ति के चरित्र, क्षमता तथा भविष्य को आकार देता हैं। हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए तथा समस्याओं को हराने भी नहीं देना चाहिए।


प्रत्येक व्यक्ति को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है क्योंकि सफलता का उत्सव मनाने के लिए यह आवश्यक है।


छोटा लक्ष्य रखना अपराध हैं; हमारे लक्ष हमेशा महान होना चाहिए।


यदि आप सूरज के समान चमकना चाहते हो तो इससे पूर्व आपको सूरज की तरह जलना पड़ेगा।


विज्ञान मानवता के लिए एक बहुत खूबसूरत उपहार है किंतु हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।


आइए आज हम अपने वर्तमान का बलिदान दे ताकि हमारे बच्चों का भविष्य बेहतर हो।


अपने उद्देश्य में कामयाब होने के लिए हमें अपने लक्ष्य के प्रति एक एकचित्त तथा निष्ठावान होना पड़ेगा।


चाहे माउंट एवरेस्ट पर्वत हो या हमारे लक्ष्य का शिखर, यहां तक पहुंचने के लिए हमेशा ऊर्जा की आवश्यकता होती है।


हमें तब तक लड़ना नहीं छोड़ना चाहिए जब तक कि अपनी तय किए हुए स्थान तक नहीं पहुंच जाएं यही क्योंकि अद्वितीय हैं हम।


जीवन में हमेशा एक लक्ष्य रखना चाहिए, लगातार ज्ञान प्राप्त करना चाहिए, कड़ी मेहनत करना चाहिए तथा महान जीवन को प्राप्त करने के लिए हमेशा दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए।


हमें यह जानना चाहिए कि आत्मसम्मान सदैव आत्मनिर्भरता के साथ ही आता है


शिक्षा वास्तविक अर्थों में सत्य की खोज है क्योंकि यह आत्मज्ञान तथा ज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।


हमारे किसी भी मिशन की पूर्ण सफलता के लिए रचनात्मक नेतृत्व की हमेशा आवश्यकता होती है।


एक पक्षी सदैव अपने जीवन और प्रेरणा द्वारा ही संचालित होता है।


हमारे जीवन एक कठिन खेल है। आप एक मनुष्य होने के नाते अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाए रखकर इसे जीत सकते हैं।


एक महान शिक्षक सदैव ज्ञान करुणा एवं अपने दृढ़ संकल्प से निर्मित होता है।


यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो संसार का कोई भी व्यक्ति हमारा सम्मान नहीं करेगा।


मेरे लिए नकारात्मक अनुभव जैसी कोई भी चीज अभी तक नहीं है।


एक छात्र का सबसे महत्वपूर्ण * यह है कि वह अपने शिक्षक से सदैव प्रश्न पूछे।


जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में परिवर्तित हो जाए उस दिन मान लीजिएगा कि आप सफल हो गए हैं।


हमेशा ताकत ही ताकत का सम्मान करती है और कोई जगह नहीं।


प्रतीक्षा करने वाले व्यक्ति को उतना ही प्राप्त होता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ जाते हैं।


निपुणता एक सतत प्रक्रिया है यह कोई दुर्घटना नहीं है।


हमें कृत्रिम सुख के स्थान पर ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहना चाहिए।


हमारी आदतें ही हमारे भविष्य का निर्माण करती है।


यदि हम आएं अपने सफलता के मार्ग पर निराशा प्राप्त होती है इसका तात्पर्य यह नहीं है कि हम कोशिश करना छोड़ दें क्योंकि प्रत्येक निराशा और असफलता के पीछे एक सफलता जरूर छिपी होती है।


हमारे ऊपर स्थित आकाश की ओर देखिए। हम अकेले नहीं हैं। संपूर्ण ब्रह्मांड हमारे लिए अनुकूल है तथा जो सपने देखते हैं एवं कड़ी मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने के प्रयास करता है।


हमें अपना रास्ता स्वयं बनाना चाहिए तथा असंभव को प्राप्त करना चाहिए।


बिका हुआ पत्रकार, डरा हुआ विपक्ष एवं मुर्दा जनता तीनों लोकतन्त्र हेतु घातक है 


धन्यवाद मेरे प्यारे दोस्तों, आशा है कि हमारे द्वारा प्रस्तुत किए गए एपीजे अब्दुल कलाम के यह विचार आप सभी को निश्चित ही पसंद आए होगे और यह विचार आपके जीवन को श्रेष्ठ बनाने में निश्चित ही सहयोगी होंगे।


धन्यवाद..

जय हिंद वंदे मातरम...

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)